गर्भ निरोधक गोली का उपयोग कैसे करना चाहिए
How to use birth control pill
एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टिन युक्त गर्भ
निरोधक गोलियां
अगर आप प्रतिदिन गर्भ निरोधक गोलियां
प्रयोग करती है तो ये आपकी माहवारी में पुरे समय गर्भ धारण से सुरक्षा प्रदान करती
है | ये गोलियां आमतौर पर परिवार नियोजन
केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों व फार्मेसी पर
उपलब्ध होती है और स्वास्थ्यकर्मी तथा डिपो धारकों से भी प्राप्त की जा सकती है |
इन गोलियों के अनके ब्रांड उपलब्ध हैं | जो गोली आप लें वह कम मात्रा वाली गोली
होनी चाहिए | इसका अर्थ है कि उसमें 35 माइक्रोग्राम या उससे कम इस्ट्रोजन
तथा 1 मिलीग्राम या उससे कम प्रोजेस्टिन
होना चाहिए (मिनी पिल्स तथा कम मात्रा वाली गोलियां अगल-अलग होती है| कम मात्रा वाली गोली में एस्ट्रोजन व
प्रोजेस्टिन दोनों होंते हैं जबकि मिनी पिल्स में केवल प्रोजेस्टिन होता है) | कभी भी ऐसे किसी हार्मोन युक्त साधन का
प्रयोग न करें जिसमें 50 माइक्रोग्राम से अधिक एस्ट्रोजन हो |
जब आप एक बार ये गोलियां लेनी शुरू कर
दें तो उसी ब्रांड की गोलियां ही खाएं (हो सके तो उसके कई पैकेट एक साथ खरीद लें) | अगर आपको किसी कारणवश ब्रांड बदलना भी
पड़े तो उसकी संरचना व हार्मोन की मात्रा पहले ब्रांड जैसी ही होनी चाहिए | ऐसा करने से आपको कम दुष्प्रभाव व
बेहतर सुरक्षा मिलेगी |
किन महिलाओं को संयुक्त गर्भनिरोधक
गोलियां नहीं लेनी चाहिए
कुछ महिलाओं को कुछ ऐसी स्वास्थ्य
समस्याएं हो सकती है जिनमें इन गोलियों का प्रयोग खतरनाक हो सकता है | अगर आपको नीचे दी गई समस्याओं में से
एक भी है तो इन गोलियों का कदापि सेवन न करें :
आपको पीलिया है |
कभी भी लकवा, पक्षघात या ह्रदय रोग हुआ है |
पैरों या मस्तिष्क शिराओं में खून का
थक्का जमा है | “वेरीकोस वेन्स” (शिराओं का फूलना) तब तक समस्या नहीं
माना जाता है जब तक शिराएं लाल व दुखने न लगें |
आपको आधा सीसी(माईग्रेन) का सिर दर्द
रहता हो |
संयुक्त गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन
नहीं करें अगर आप :
40 वर्ष से अधिक आयु की हैं और धुम्रपान
करती हैं | आपको इन गोलियों के कारण पक्षघात या
हृदयघात होने की अधिक आशंका है |
मधुमेह की रोगी हैं |
6 महीने से छोटे बच्चे को स्तनपान करा
रही हैं |
आपको उच्च रक्तचाप है (140/90 से अधिक)| अगर कभी यह बताया गया है कि आपको उच्च
रक्तचाप है या आपको ऐसा लगता है को अपने रक्तचाप की जांच करायें | अगर आपका वजन अधिक है, बार-बार सिरदर्द होता है, जल्दी सांस फुल जाता है, कमजोरी लगती है या चक्कर आते हैं अथवा
आपको छाती या बायें हाथ में दर्द रहता है तो आपके रक्तचाप की जांच होनी चाहिए |
संयुक्त गर्भ निरोधक गोलियों के
सामान्य दुष्प्रभाव
माहवारी अनियमित होना या माहवारी के
बीच खून जाना | संयुक्त गर्भ निरोधक गोलियों से आपकी
माहवारी अकसर ही नियमित व हल्की हो जाती है| यह
भी एक सामान्य घटना है कि किसी महीने माहवारी आये ही नहीं | संयुक्त गर्भ निरोधक गोलियों का वह
सर्वाधिक सामान्य दुष्प्रभाव हैं | माहवारी
का बीच में आना रोकने के लिए यह आवश्यक है कि आप प्रतिदिन एक गोली निश्चित समय पर
ही लें | अगर फिर भी बीच में खून जाता है तो
किसी स्वास्थ्यकर्मी से गोली के ब्रांड में परिवर्तन आदि के लिए विचार विमर्श करें
|
जी मितलाना, ( उलटी करने की इच्छा) आम तौर पर 1-2 महीने के बाद ठीक हो जाती है | अगर आप इससे परेशान हैं तो गोली को
भोजन के साथ, किसी अन्य समय लेने का प्रयत्न करें | कुछ महिलाओं को रात में सोने से तुरंत
पहले गोली लेने से फायदा होता है |
सिरदर्द, शुरू के कुछ महीनों में हल्का सिरदर्द होना एक आम बात है | कोई हल्की दर्द निवारक दवा लेने से
आराम पड़ता है | अगर सिरदर्द अति तीव्र है और इसके साथ
आंखों की दृष्टि में भी धुंधलापन है तो यह एक गंभीर खतरे के लक्षण हो सकता है |
संयुक्त गर्भ निरोधक गोलियों से होने
वाली समस्याओं की चेतावनी के सूचक
यह गोली खाना बंद कर दें और किसी
स्वास्थ्यकर्मी से मिलें,
यदि आपको-
दृष्टि में धुंधलापन के साथ सिर में
तेज दर्द होता है जो गोलियों का सेवन शुरू करने के बाद हुआ हो |
बाहों तथा टांगों में कमजोरी या
संवेदनहीनता लगे |
छाती में तेज दर्द व सांस लेने में
कठिनाई हो |
एक टांग में अति तीव्र दर्द हो |
अगर आपको इनमें से एक भी समस्या हो, तो गर्भ धारण करना भी खतरनाक हो सकता
है | इसलिए हार्मोन युक्त साधनों के प्रयोग
में प्रशिक्षित किसी स्वास्थ्यकर्मी से विचार विमर्श करने तक परिवार नियोजन का कोई
अन्य साधन, जैसे की कंडोम, प्रयोग करें |
संयुक्त गर्भ निरोधक गोलियां कैसे
प्रयोग करें ?
ये गोलियां 21 या 28 के पैकेट में आती है | अगर
आपके पास 28 गोलियों का पैकेट है तो महीने के हर
दिन एक गोली का सेवन करें |
जैसे की एक पैकेट समाप्त हो, दुसरे पैकेट से गोलियां लेना शुरू कर
दें |
अगर आपके पास 21 गोलियों का पैकेट है तो इसमें से 21 दिनों तक, प्रतिदिन एक गोली लें | उसके पश्चात सात दिनों तक इंतजार करें
और फिर एक नया पैकेट शुरू कर दें | जिन
दिनों आप गोली नहीं खा रही हैं, उन्हीं
दिनों आपको प्राय: माहवारी होगी | अगर
सात दिनों में आपको माहवारी नही भी होती है, तो
भी नया पैकेट शुरू कर दें |
चाहे पैकेट 21 गोलियों का हो या 28 गोलियों का, अपनी माहवारी के पांचवे दिन पहली गोली
खाएं | इससे आपको सही व तुरंत सुरक्षा मिलेगी |
आपको प्रतिदिन एक गोली खानी है चाहे आप
संभोग न भी करें | आपनी गोली गर दिन, एक निश्चित दिन पर शुरू करना भी याद
रहेगा |
गोलियां खाना भूलना
अगर आप गोली खाना भूल जाती है तो आप
गर्भवती हो सकती हैं |
अगर आप किसी दिन एक गोली खाना भूल जाती
हैं तो जैसे ही याद आए, एक गोली लें | अगले दिन की गोली पहले की तरह, निश्चित समय पर ही लें | इसका यह अर्थ है कि किसी दिन आपको दो
गोलियां एक साथ लेनी पड़ सकती है |
आप लगातार दो दिन गोली खाना भूल जाती
हैं तो गोलियों तुरंत ही खाना शुरू कर दें | लगातार
2 दिनों तक गोलियां प्रतिदिन लें और फिर
एक गोली प्रतिदिन तब तक खाएं जब तक पैकेट समाप्त न हो जाए | जब तब आप लगातार 7 दिनों तक लगातार गोलियां नहीं खा लेती
हैं, तब तक या तो संभोग न करें या कंडोम का
प्रयोग करें | अगर आप लगातार 3 या अधिक दिनों तक गोलियां खाना भूल
जाती हैं तो गोलियां खाना बंद कर दें और अपनी अगली माहवारी की प्रतीक्षा करें | अपनी माहवारी चक्र के बाकी के दिनों
में या तो संभोग न करें अथवा कंडोम का प्रयोग करें | तत्पश्चात माहवारी आने के बाद नया पैकेट शरू करें |
देर से ली गई या छूट गई गोलियों के
कारण आपको माहवारी की तरह,
हल्का सा रक्त स्त्राव हो सकता है |
अगर आपको गोलियां लेना याद रखने में
कोई परेशानी होती है तको गोली रोजमर्रा के किसी निश्चित कार्य, जैसे कि शाम को खाना बनाते समय लेने का
प्रयास करें | आप सूरज डूबने या सोने से पहले भी यह
गोली लेना निश्चित कर सकती हैं | पैकेट
को कहीं ऐसी जगह पर रखें जहां आप इसे रोज देख सकती हों | अगर आप फजिर भी अकसर गोली लेना भूल
जाती है ( महीने में एक बार से अधिक परिवार नियोजन से किसी अन्य साधन को प्रयोग
करने की सोचें |
अगर आप गोली लेने के 3 घंटों के भीतर उलटी कर देती हिं या
आपको तीव्र दस्त लग जाते हैं तो गोली का
प्रभाव नहीं होगा | जब तक आप स्वास्थ्य नहीं हो जाती है और
7 दिनों तक गोली को नियमित रूप से फिर
से नहीं ले सकती हैं, तब तक या तो संभोग न करें या कंडोम का
प्रयोग करें |
गोली लेना बंद करना
अगर आप कोई अन्य साधन अपनाना चाहती हैं
या गर्भधारण करना चाहती हैं तो चालू पैकेट के समाप्त होने पर गोली लेना बंद कर दें
| वे महिलाएं जो गर्भधारण करने की इच्छा
के कारण गोली लेना बंद कर देती हैं, अक्सर
एक वर्ष में गर्भवती हो जाती हैं | प्रजनन
क्षमता 3-6 महीनों में लौट आती है | कभी-कभी ऐसा जल्दी भी हो जाता है |
मिनी पिल या केवल प्रोजेस्टिन गोलियां
चूँकि इस गोली में एस्ट्रोजन हार्मोन
नहीं होता है इसलिए यह उन महिलाओं के लिए सुरक्षित है जो संयुक्त गर्भ निरोधक गोली
का प्रयोग नहीं कर सकती है या जिन्हें उनसे दुष्प्रभाव होते हैं | तदापि यह गोली संयुक्त गोली की अपेक्षा
कम असरदार है |
स्तनपान करा रही महिलाओं के लयी भी
मिनी पिल एक बेहतर विकल्प हैं क्योंकि इससे दूध की आपूर्ति में कमी नहीं आती है | अधिकांश स्तनपान करा रही महिलाओं के
लिए यह काफी प्रभावी है |
संयुक्त गोली की तरह यह गोली भी
स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्यकर्मी, डिपो धारकों व फार्मेसी से उपलब्ध हैं |
मिनी पिल के सामान्य दुष्प्रभाव
अनियमित माहवारी या धब्बे दिखना
सर्वप्रमुख दुष्प्रभाव है |
अगर यह एक समस्या बन जाता है तो
इब्रुप्रोफेन नामक दवा खून जाना रोकने में सहायक होती है |
माहवारी न आना भी एक सामान्य बात है
लेकिन अगर आपको 45 दिनों तक माहवारी नहीं आती है तो आप
गर्भवती भी हो सकती है | जब तक आप किसी स्वास्थ्यकर्मी से मिलकर
गर्भधारण की पुष्टि न कर लें, तब
तक गोली लेना जारी रखें |
कभी-कभी सिरदर्द होना |
मिनी पिल कैसे लें
आपनी पहली गोली माहवारी चक्र के पहले
दिन लें |
चाहे आप संभोग न भी करें तो भी
प्रतिदिन एक निश्चित समय पर यह गोली लें|
अगर आप गोली कुछ घंटे देर से लेती हैं
या लेना भूल जाती हैं तो आप गर्भवती हो सकती हैं |
जब आप एक पैकेट समाप्त कर लें तो अगले
ही दिन से नया पैकेट शुरू कर दें चाहे आपको खून आए या नहीं | एक दिन भी गोली न छोड़ें |
अगर आप स्तनपान करा रही हैं और आपको
माहवारी शुरू नहीं हुई है तो आप किसी भी दिन से यह गोली लेना शुरू कर सकती है | हो सकता है आपको माहवारी शरू भी न हो | यह एक सामान्य बात है|
अगर आप किसी दिन मिनी पिल लेना भूल
जाएं तो
जैसे ही आपको याद आए, इसे ले लें | अगली गोली नियमित समय पर ही लें चाहे
आपको दिन में 2 गोलियां लेनी पड़े | अगर आप निश्चित समय के बाद यह होली
लेती हिं तो आपको रक्त स्त्राव हो सकता है |
मिनी पिल को लाना बंद करना
आप किसी भी समय यह गोली लेना बंद कर
सकती हैं | आग जिस दिन यह गोली लेना बंद करती हैं, उसके अगले दिन ही आपको संभोग करने से
गर्भ ठहर सकता है | इसलिए अगर आप गर्भधारण नहीं करना चाहती
है तो गोली बंद करने के बाद कोई अन्य गर्भ निरोधक साधन प्रयोग करें |
हार्मोन एम्प्लान्ट्स
इनमें 5 वर्षों तक गर्भ से सुरक्षा मिलती है | एम्प्लान्ट्स भारत सरकार के परिवार कल्याण कार्यक्रम का भाग नहीं है
और भारत में इसलिए प्रोत्साहित नहीं किया गया है , क्योंकि :
इन्हें लगाने के लिए तकनीकी रूप से
दक्ष स्वास्थ्यकर्मी चाहिए |
इनसे माहवारी में अनियमितता हमेशा होती
है अरु यह माहवारी न आने से लेकर, बहुत
भारी रक्त स्त्राव तक कुछ भी हो सकता है | अगर
माहवारी भारी होती है तो इससे एनीमिया (खून की कमी) और भी बद्तर हो सकती है | खून की कमी पहले ही इस देश में काफी
व्यापक है |
इनसे दुष्प्रभाव व जटिलताएं काफी होती
है |
ये पूरी तरह से (100%) आयातित साधन हैं (भारत में नहीं बनते
हैं )
ये बहुत महंगे हैं |

0 Comments
Please do not enter any spam Link in the comment box