जुताई उपकरण (खेत तैयार करने वाले उपकरण

जुताई उपकरण (खेत तैयार करने वाले उपकरण

 

जुताई उपकरण (खेत तैयार करने वाले उपकरण

     


मध्य प्रदेश के परिपेक्ष में फसल उत्पादन मशीनरी  संकलन एवं संपादन

 

जुताई उपकरण (खेत तैयार करने वाले उपकरण )

 

पशुचलित उन्नत बक्खर

इस यंत्र में खिंचाव बल कम करने के लिए पारंपरिक सीधे ब्लेड के स्थान पर संषोधित वी ब्लेड लगाया है। वी ब्लेड मिट्टी को काटती है एवं इसके पीछे लगाया गया बेलन मिट्टी के ढेलों को तोड़कर खेत को समतल बनाता है जिससे मिट्टी में नमी सुरक्षित रहती है।

 

यन्त्र की विशेषताएँ

1. कार्यकारी चैड़ाईः 500 मि.मी.

2. कार्यकारी गहराईः 60 मि.मी .

3. कार्य क्षमता: 0.062-0.075 हे./घन्टा

4. आवश्यक श्रम: 15 श्रमिक कार्य घंटे/हे.

5. अनुमानित मूल्य: 4000 रूपये

 

 

पशु चालित पटेला हेरो -

यह यंत्र ढेलों को तोड़ने, ठूठ या कचरा एकत्रित करने तथा बुवाई पूर्व खेत को समतल बनाने के लिए उपयोगी है। इसमें साल की लकड़ी या पटिया, कचरा एकत्रित करने हेतु हुक , हुक प्रणाली को उठाने तथा एक स्थिति में रोकने के लिये क्रमषः लीवर तथा दांतेदार पहियाँ आदि लगाया गया है। यह 1.5 तथा 2.0 मीटर की कार्यकारी चैड़ाई में उपलब्ध है।

 

यन्त्र की विशेषताएँ

कार्यकारी चैड़ाईः 1500 मि.मी.

 

कार्यकारी गहराईः 60 मि.मी.

 

कार्य क्षमता: 0.3 हे./घन्टा

 

आवश्यक श्रम: 3-4 श्रमिक कार्य घंटे/हे.

 

अनुमानित मूल्य: 6000 रूपय

 

 

मचाई यन्त्र

धान के प्रतिरोपण हेतु, खेत को समान उथली मचाई के लिये गड़रेदार पहिया युक्त एवं खूटीदार मचाई यंत्र का उपयोग किया जाता है। यह यंत्र उच्च यांत्रिक छितराव के सिद्धांत पर कार्य करता हैं। गड़रेदार पहिया युक्त मचाई यंत्र से मचाई कार्य को सम्पादित करने हेतु लोहे की चद्दर का पाटा, मुख्य ढाँचा, यंत्र खिचाव प्रणाली, एंगल युक्त बेलनाकार पहिया आदि लगाए गए है। खूटीदार मचाई यंत्र इकाई में मुख्य ढाँचा, खूटी, यंत्र खिंचाव प्रणाली इत्यादि लगायी गयी है पषु एवं टैªक्टर चालित यंत्र में क्रमषः 10 एवं 23 खूटी लगायी जाती है।

 

मचाई यंत्र का नाम   कार्यकारी चैड़ाई,मि.मी कार्यकारी गहराई,    कार्यक्षमता,हे./घन्टा   आवश्यक श्रम,श्रमिक कार्य-घंटे/हे   

अनुमानित मूल्य,रूपये पशु चलित गड़रेदार

 

पशु चलित गड़रेदार मचाई यंत्र

1140

100

0.10

10

9000

टैªक्टर चलित गड़रेदार मचाई यंत्र

1800  

100

0.28

3

75000

पशुचलित खुंटीदार मचाई यंत्र

1500  

100

0.15

7

9000

टैªक्टर चलित खुंटीदार मचाई यंत्र

2000

110

0.40

2.5

24000

 

 

ट्रैक्टर चलित रोटावेटर -

खेत में उचित नमी की अवस्था में बीज शस्य शैय्या एक बार के प्रचालन में तैयार कर लिया जाता है। रोटावेटर में लेवलर की सहायता से मिट्टी समतल होती है। इसके मुख्य भाग कार्बन शाफ्ट ब्लेड गीयर बाक्स एसम्बली, स्परगीयर एसम्बली, टेªलिंग बोर्ड इत्यादि है। जिस खेत में गहरी जुताई नहीं हुई हो, उस खेत में इस यंत्र से मचाई करके धान की रोपाई किया जाता है इस यंत्र से 30-35 प्रतिशत समय की बचत, 20-25 प्रतिशत प्रचालन लागत में बचत और 25-30 प्रतिशत उच्च गुणवत्ता वाला कार्य करते है।

 

यन्त्र की विशेषताएँ

कार्यकारी चैड़ाई: 1500 मि.मी.

कार्यकारी गहराई: 110 मि.मी.

 कार्यक्षमता: 0.31-0.36 हे./घंटा

 अनुमानित मूल्य: 1,25,000 रुपये

पावर टिलर चलित आगर डिगर

इस उपकरण से 300 मि.मी. व्यास तथा 450-600 मि.मी. गहराई के गडढे बनाने हेतु उपयोग किया जाता है जिससे बागवानी के कार्य को आसानी से किया जा सके। इस यंत्र का प्रयोग कर 40-50 गड्ढे प्रति घंटे बनाए जा सकते है। जिसकी अनुमानित राषि 22000 रूपये है।

 

 

 

मोल हिल

इस हल का प्रयोग अस्थायी तौर पर जल भराव वाली गहरी काली मिट्टी में से जल निकासी के लिए किया जाता हैं। यह 75 अश्वशक्ति  टैªक्टर के त्रिबिन्दू संयोजन से हल को जोड़कर मृदा की सतह से लगभग 600 मिमी गहराई पर पाइप रहित नालियाँ बनाई जाती है। इस नाली की अवधि मिट्टी की भौतिक अवस्था तथा मौसम पर भी निर्भर करती है। इसका उपयोग मानसून की समाप्ति के एक माह के पष्चात हो सकता है। वांछित गहराई पर नालियां बनाने के लिए मिट्टी को सुघट्य (प्लास्टिक) अवस्था में होना चाहिए।

 

यन्त्र की विशेषताएँ

कार्यकारी गहराई: 600 मि.मी.

कार्य क्षमता: 0.42 हे./घंटा (नालियों के बीच की दूरी 2000 मि.मी. ) 0.28 हे./घंटा (नालियों के बीच की दूरी 4000 मि.मी. ) 0.14 हे./घंटा (नालियों के बीच की दूरी 6000 मि.मी. )

अनुमानित राषि: 18000 रूपये

 

 

ट्रेक्टर चलित प्लास्टिक मल्च लेइंग मशीन

इस मशीन से प्लास्टिक फिल्म बिछाने (फिल्म की चैड़ाई 600-1200 मि.मी.) हेतु प्रयोग किया जाता है, ताकि मृदा नमी का दक्षतापूर्ण संरक्षण एवं उपयोग किया जा सके। प्लास्टिक मल्च का उपयोग अधिक ठंडे मौसम में बीजों के अंकुरण हेतु मृदा के तापमान को बढ़ाकर अंकुरण के अनुकूल बनाना, पर्यावरण तथा मिट्टी की संरचना का रखरखाव एवं खरपतवार पर नियंत्रण किया जा सकें। मशीन में 400 मिमी व्यास के दो अवतल डिस्क, 350 मिमी व्यास के दो न्यूमैटिक प्रेस पहिये, 600 मि.मी. के दो न्यूमैटिक परिवहन पहिए, मिट्टी से प्लास्टिक फिल्म रोल किनारों को ढंकने के लिए दो स्क्रैपर्स टैलिस्कोप द्वारा समायोजनीय रॉड पर मुख्य ढांचे पर क्लैम्प्स की सहायता से लगाये गए हैं प्लास्टिक शीट को रोल होल्डर एसेम्बली पर ऊंचाई तथा चैड़ाई के समायोजन के साथ रखना पड़ता है।

 

यन्त्र की विशेषताएँ-

कार्य क्षमता: 0.12-0.18 हे./घंटे

 

 श्रम आवष्यकता: 14.3 कार्य घंटे/हे.

 

 फिल्म विछाने की कार्यकारी चैड़ाई: 600-1200 मि.मी.

 

 अनुमानित राषि: 55000 रूपय

 

 


बुवाई एवं रोपाई यंत्र मानव चलित रोपछिद्रक (डिबलर ) -

नवीन रोपछिद्रक (डिब्लर) से अच्छी तरह तैयार खेत में बड़े या मध्यम आकार की बीज की बुवाई करने या अंतर को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें जॉ प्रकार की बीज डालने की प्रणाली, लकड़ी की गढ्ढेदार मापक प्रणाली जॉ के लिए लीवर प्रकार की प्रचालन प्रणाली, बीज बक्सा-हत्था एवं बीज निकासद्वार लगे हुये है। चक्रीय रोपछिद्रक (रोटरी डिवलर) से अच्छी तरह तैयार किए गए खेत में बड़े अथवा मध्यम आकार के बीजों की बुवाई कतारों में पौधे से पौधे की नियमित दूरी पर की जाती है। इसमें बीज हॉपर, बीज निकास जॉ, जॉ प्रचालन लीवर, लकड़ी का रोलर, हत्था, परिवहन तथा मिट्टी दबाने वाला पहिया इत्यादि लगाए गए है।

 

यन्त्र की विशेषताए

मानव चलित उपकरण का नाम    कार्यकारी गहराई, मि.मी    कार्यक्षमता,हे./घन्टा   आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य-घंटे/हे   

अनुमानित मूल्य, रूपये

 

नवीन डिबलर 35    0.028 36    700

चक्रीय डिबलर 20    0.025 22    2300

 

 

मानव चलित धान बुआई यन्त्र

इस यंत्र से अंकूरित धान को मचाई किये गये खेत में बुआई किया जाता है। यह यंत्र 4 कतार से 8 कतार वाले में उपलब्ध है कतार से कतार को दूरी 200 मि.मी. है। लगड पहिया की सहायता से ड्रम को हिलाते है जिससे कि धान के बीज स्वतंत्र रूप से कतार में गिर सके। बीज को नियंत्रण करने के लिए बीज के छिद्र को बन्द किया जाता है।

 

बुआई यंत्र का नाम   कार्यकारी चौड़ाई,मि.मी      कार्य क्षमता,हे./घंटा   आवश्यक श्रम श्रमिक कार्य -घंटे/हे . अनुमानित मूल्य,रूपये

4 कतारी धान सीडर  80    0.11  14    3600

8 कतारी धान सीडर  160   0.20  7     5400

 

 

पशु चलित बुआई यन्त्र

द्विकतारी बीज बुआई यंत्र, द्विकतारी बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र तीन कतारी बीज बुआई यंत्र, तीन कतारी बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र एवं प्लान्टर का उपयोग छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के बीज (सरसों, सोयाबीन, मक्का, मूँगफली इत्यादि) की बुआई वर्षा सिंचित काली मिट्टी के क्षेत्र में बोया जाता है। इस यंत्र में मुख्य ढाॅचा, मापक प्रणाली सहित उर्वरक एवं बीज बाक्स, चेन एवं दांतेदार पहिया युक्त प्रचालन पहिये, इत्यादि है कुंड बनाने के लिये शू प्रकार बूट लगाकर के बीज को वांछित गहराई पर बुआई की जाती है। बैल चालित प्लान्टर में अवनत प्लेट युक्त मापक प्रणाली से पौधे से पौधे की निष्चित दूरी पर बुआई की जाती है।

 

यन्त्र की विशेषताए

बुआई यन्त्र का नाम  कार्यकारी गहराई मि.मी.    कार्यकारी चौड़ाई मि.मी.     कार्य क्षमता हे./घण्टा आवश्यक श्रम श्रमिक कार्य घंटे/हैक्ट   अनुमानित मूल्य ,रुपये

लधु बीज सह उर्वरक बुआई यंत्र    30-45 600-900     0.12-0.16   6.9  

9000

 

द्विकतारी बीज र्बुआइ यंत्र   30.45 220.450     0.065-0-25 

5.15

 

7000

 

द्विकतारी बीज सह उर्व रक र्बुआइ यंत्र    30.45 220.450     0.065.-0-25

5.15

 

9000

 

तीन कतारी बीज र्बुआइ यंत्र 20.45 225.700    

0-10.0-20

 

4.10

 

7000

 

तीन कतारी बीज सह उर्व रक बुआई 20.45 225.700     0-10.0-28  

4.10

 

9000

 

तीन कतारी बीज सह उर्व रक प्लान्टर     20.45 1350 

2-0.3-0

 

7.8

 

15000

 

 

 


पावर टिलर चलित बुआई यन्त्र

 

पावर टिलर चलित बीज बुआई यंत्र 8-10 अष्व शक्ति के पावर टिलर के साथ चलाने हेतु विकसित किया गया है जो बीज व उर्वरक की कतार में बुवाई करता है। इस यंत्र का मुख्य ढांचा, बीज एवं उर्वरक बाक्स प्रणाली, परिवहन पहिया, कुंड बनाने वाला यूनिट, खिचांव प्रणाली, हैंडिल इत्यादि है। इस यंत्र को एक व्यक्ति के द्वारा चला कर सोयाबीन, गेहूँ, चना, ज्वार इत्यादि की बुआई करते है।

 

पावर टिलर चलित जुताई एवं बुआई यन्त्र गेहूँ

यह यंत्र खेत को तैयार करने के साथ-साथ बीज एवं उर्वरक की बुआई करता है। इसको चलाने के लिये 10-12 अश्वशक्ति  का पावर टिलर उपयोग में लाया जाता है इस मशीन पर प्रचालक सीट पर बैठकर यंत्र को चलाता है। इसमें जुताई यूनिट के साथ मुख्य ढांचा, बीज एवं उर्वरक बाक्स, परिवहन व प्रचालन पहिया इत्यादि लगाये गये है।

 

यंत्रो की विशेषता

बुआई मशीन का नाम

 

कार्यकारी चौड़ाई, मिमी     

कार्यकारी गहराई,मि.मी

 

कार्य क्षमता,हे./घंटा   आवश्यक श्रम,श्रमिक कार्य-घंटे/हे    अनुमानित मूल्य,रूपये

पावर टिलर चलित बीज सह उर्वरक यंत्र

 

1100  60    0.25-0.30   4-5   15000

पावर टिलर चलित बीज जुताई एवं बुआई यंत्र (टिल प्लांट मशीन)

 

660-900     60-120      0.08-0.11   9-12  18000

 

 

ट्रेक्टर चलित बुआई यन्त्र

छः कतारी वाली अवनत प्लेट प्लान्टर से छोटे व बड़े प्रकार के बीज के लिये उपयुक्त है। बीज के अनुसार प्लेट का चयन करके बुआई की जा सकती है। प्रत्येक कतार के लिये बीज अवनत प्लेट युक्त मापन प्रणाली, उर्वरक बाक्स इत्यादि लगे है, कतार से कतार की दूरी को भी समायोजित कर सकते है। छः कतार वाली वायवीय (न्यूमेटिक) प्लान्टर के द्वारा पूर्व निर्धारित बीज से बीज एवं कतार से कतार के अन्तराल पर बीज की बुआई की जाती है। यह यंत्र छोटे व बड़े विभिन्न प्रकार के बीज के लिये उपयुक्त है।इसमें मुख्य ढांचा, हवा चुसक प्रणाली, सेल प्रकार की मापन प्रणाली, बीज बाक्स, कुंड बनाने वाली यूनिट एवं पी.टी. ओ. चलित शॉफ्ट, प्रचालन पहिया इत्यादि लगाये गये है। ट्रैक्टर चलित जीरो टिल सीड ड्रिल से धान की कटाई के उपरांत खेत को बिना जुताई के गेहूँ की बुआई हेत उपयोग किया जाता है इसमें 9 कतारों हेतु बीज एवं खाद मापक प्रणाली एवं इनवर्टेड टी प्रकार के कुड लगे हुए है। इस मशीन क उपयोग से समय एवं प्रचालन लागत में क्रमशः 56 प्रतिशत एवं 43 प्रतिशत की बचत होती है। ट्रैक्टर चलित उत्थित क्यारी (रेज्ड बेड) प्लान्टर से गेहूँ, चना, सोयाबीन इत्यादि फसले उत्थित क्यारी पर बुआई की जाती है। इसके मुख्य भाग बीज सह उर्वरक बॉक्स, (रेज़्ड बेड) उत्थित क्यारी यूनिट, नाली बनाने वाली यूनिट, बेड शेपर इत्यादि हैं। परम्परागत विधि की अपेक्षा पैदावार में वृद्धि एवं सिंचाई जल में बचत क्रमशः 20 प्रतिशत एवं 25-30 प्रतिशत तक प्राप्त होती है।

 

यंत्रो की विशेषताएँ

 मशीन का नाम

कार्यकारी चौड़ाई  मि.मी

कार्यकारी गहराई मि.मी

कार्य क्षमता,हे./घंटा

आवश्यक श्रम,श्रमिक कार्य-घंटे/हे

अनुमानित मूल्य,रूपये

अवनत प्लेट प्लान्टर

1800

50-100

0.45-0.65

1-2

37,000

वायवीय (न्यूमेटिक) प्लान्टर   

 2000-3000

100

 0.4-1.0

1-2

72000

 टैªक्टर चलित जीरो टिल ड्रिल

1620

 50

 0.42

4-6

 50,000

टैªक्टर चलित उत्थित क्यारी (रेज्ड बेड) प्लान्टर

1500

65

0.32

8-12

72000

 

 

ट्रैक्टर चलित सब्जी रोपाई यन्त्र

इस यंत्र के द्वारा बैंगन, टमाटर, मिर्च, बन्दगोभी, फूल-गोभी इत्यादि के पौधों की रोपाई की जाती है। इस मशीन के द्वारा दो तथा चार कतारों में 20-25 दिन के सब्जी के पौधों की रोपाई की जाती है। इसके मुख्य भाग ढाँचा, रोपाई टैª, रोपाई फिंगर, पहियादार मापक यूनिट तथा रोपाई के बाद रोप को मिट्टी से ढकने वाले यूनिट है। इस यंत्र के साथ रोपित पौधों को पानी देने वाली यूनिट भी उपल्बध है।

 


यंत्रो की विशेषताएँ

रोपाई यंत्र का नाम   कतार से कतार की दूरी मि.मी    

पौधे से पौधे

की दूरी, मि.मी

 

कार्य क्षमता,

हे./घंटा मजदूरों की

आवश्यकता/कतार    अनुमानित मूल्य,रूपये

द्वि-कतारी सब्जी    650   250-600     0.09  एक  45,000

चार कतारी सब्जी

रोपक  350  450   0.14  एक   60,000

 

 

धान रोपाई यंत्र

धान रोपाई यंत्र से मचाई किये गये खेत में चटाई प्रकार के धान के पौधों का प्रतिरोपण किया जाता है। 6 कतारी मानव चलित यंत्र में हत्था, पौधे पकड़ने वाली प्रणाली, पौध टेª, रोपक प्रणाली (इन्डेकासिंग प्रणाली) मुख्य ढांचा, लकड़ी के उत्पलावक पट्टी आदि लगे है। 8 कतारी स्वचलित धान रोपाई यंत्र में 5.5 अष्व शक्ति का इंजन लगाया गया है। इसमें कतार से कतार के बीज की दूरी 238 मि.मी. तथा पौधे से पौधे की दूरी 100 -120 मि.मी. प्राप्त होती है। इसमें क्रेकिंग प्रकार की रोपक प्रणाली है जिससे आवष्यक समायोजन कर रोपक पौधे के बीज की दूरी समायोजित की जा सकती है।

 

यंत्रो की विशेषताएँ

रोपाई यंत्र का नाम   कतार से कतार की दूरी मि.मी     कार्यकारी चैड़ाई, मिमी      कार्यकारी गहराई,मि.मी      कार्य क्षमता, हे./घंटा  आवश्यक श्रम,श्रमिक कार्य-घंटे/ह    अनुमानित मूल्य,रूपये

छः कतारी हस्तचलित धान रोपाई यंत्र     200   1200  20-30 0.04-0.05   40-50 12,000

आठ कतारी स्वचलित धान

रोपाई यंत्र    238  192   50-60 0.12-0.15  2.3  4,50,000

 

 

निदाई गुड़ाई करने वाले यंत्र

मानव चलित यंत्र

मानव द्वारा चलाये जाने वाले इन यंत्रों जो कि निंदाई एवं गुड़ाई का कार्य आसानी से किया जा सकता है। इन उपकरणों का उपयोग कतारीय फसलों में किया जाता है। खुरचने वालों निंदाई यंत्र में एक लम्बा हत्था, फेरूल, तीन स्वीप प्रकार की ब्लेड इत्यादि लगे होते है, इस यंत्र को मिट्टी की सतह पर खीचने से ऊपरी सतह के साथ खरपतवार भी उखड़ जाते है। खूंटीदार शुष्क भूमि निंदाई यंत्र में हत्था, समायोजनीय वी ब्लेड तथा खंटी युक्त रोलर लगाया गया है। शुष्क भूमि की ऊपरी परत को खूंटीयुक्त रोलर से तोड़ा जाता है। जबकि खरपतवार को उखाड़ना तथा मिट्टी की गुड़ाई ब्लेड को आगे-पीछे धकेलकर तथा खींचकर की जाती है। एकल पहिया निंदाई यंत्र में पहिया, ढांचा, हत्था, समायोजनीय वी ब्लेड आदि लगे है इस इकाई को आगे धकेलकर तथा पीछे खींचकर खरपतवार को काटकर उखाड़ा जाता है। द्विपहिया निंदाई यंत्र में एक द्विपहिया ढांचा, वी ब्लेड, यू क्लेम्प, हत्था आदि लगा होता है। इस इकाई को भी आगे धकेलकर तथा पीछे खींचकर खरपतवार को काटा एवं उखाड़ा जाता है। शंक्कुकार निंदाई यंत्र जलमग्न धान के खेत में दो कतारों के बीज निंदाई-गुड़ाई करने के लिये उपयुक्त है इसमें दो शंक्वाकार बेलनों पर कतार में लगे ब्लेड, हत्था तथा संग्रहण बाक्स लगे है।

 

मानव चलित खरपतवार नियंत्रण यंत्रो की विशेषतायें

निदाई एवं खरपतवार नियंत्रण यंत्रो के नाम कार्यकारी चैड़ाई, मि.मी     कार्यकारी गहराई, मि.मी    कार्यकारी गहराई,मि.मी  आवश्यक श्रम,श्रमिक कार्य-घंटे/ह    अनुमानित मूल्य,रूपये

खुरचने वाला यंत्र

(त्रिफाली)

     

140-157

21-34

0.005- 0.009

110-188

400

 

खूंटीदार शुष्क भूमि निदाई यंत्र

135-205

23-27

0.0008- 0.009

111-125

800

एकल पहिया निंदाई

यंत्र

135-211  

25-28

0.009

111

1100

द्वि पहिया निंदाई यंत्र

210

20.30

0.01

100

800

शंक्वाकार निंदाई यंत्र (कोनो वीडर)

-

-

0.012

100

1900

 

पावर टिलर चलित निदाई गुड़ाई यन्त्र

यह उपकरण 8-10 अश्वशक्ति के आकार के पावर टिलर हेतु बनाया गया है इसके द्वारा चौड़े अंतर वाली फसलें की निंदाई व गुड़ाई एक मानव के  द्वारा की जा सकती है। इस यंत्र में स्वीप टाईप के  ब्लेड, मुख्य ढांचा हत्था, प्रचालन पहिया एवं खिंचाव प्रणाली इत्यादि लगे है।

 

यंत्र की विशेषता

यंत्र का नाम  कार्यकारी चैड़ाई,मि.मी कार्यकारी गहराई,मि.मी     ईंधन खपत,ली./घंट   कार्य क्षमता,घंटे/ह      आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य-घंटे/हे   अनुमानित मूल्य,रूपये

पावर टिलर चलित निंदाई-गुड़ाई यंत्र 1350  50    0.7-1.0      0.18-0.25   4-6   8,000

ट्रैक्टर चलित छः कतारी अंकुरण पूर्व खरपतवारी नाशी छिड़काव यन्त्र

इस यंत्र से सोयाबीन, अरहर इत्यादि फसलों की बुआई के समय खरपतवार नाषी रसायानों के छिड़काव हेतु उपयोग किया जाता है। यंत्र के मुख्य भाग छः नोजल, पिस्टन पम्प, दाब नियंत्रक बाल्व, दाब मापी, पाइप, बीज सह खाद उन्नत यंत्र इत्यादि है। फसल की कतार से कतार के दूरी के अनुसार नोजल को समायोजित किया जाता है इस यंत्र के उपयोग से 40-50 प्रतिशत खरपतवार नाषक की बचत होती है।

 

यंत्र की विशेषता

यंत्र का नाम

कार्यकारी चैड़ाई,मि.मी

कार्यक्षमता,हे./घंटा

आवश्यक श्रम श्रमिक कार्य-घंटे/हे

अनुमानित मूल्य,रूपये

ट्रैक्टर चलित 6 कतारी खरपतवार पट्टी छिड़काव यंत्र

1800

 0-4

1&2

40,000

 

पशु व ट्रैक्टर चलित खुदाई यन्त्र

मट्टी से मूँगफली, आलू इत्यादि की खुदाई, एक श्रम साध्य तथा कठोर परिश्रम वाला कार्य है। पषु चलित खुदाई यंत्र में बीज, ढांचा, हत्था, प्रचालन पहिया, गहराई समयोजन प्रणाली तथा वी ब्लेड लगाये गये है। इसमें झुंड अथवा छितरायी प्रकार की मूँगफली फसलों के लिए क्रमषः 300 तथा 450 मि.मी. चैड़ाई के ब्लेडों का प्रयोग किया जाता है। टैªक्टर चलित मूँगफली खुदाई यंत्र से मूँगफली के पौधे मिट्टी के सतह पर लाये जाते है मिट्टी की सतह पर लायी गयी फलियाँ को हाथ से एकत्रित कर लिया जाता है। यह यंत्र 25-35 अश्वशक्ति  के टैªक्टर द्वारा चलाया जाता है।

यंत्रो की विशेषताएँ

खुदाई यंत्र का नाम

कार्यकारी चैड़ाई,मि.मी

कार्यकारी गहराई,मि.मी

कार्य क्षमता,घंटे/ह

आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य-घंटे/हे

अनुमानित मूल्य,रूपये

पशुचलित खुदाई यंत्र

300-450

150

0.05-0.12

 8-20

 7,200

टैªक्टर चलित खुदाई यंत्र

1350

214

0-40

3-4

 20,000

 

 

फसल गहाई उपकरण

अक्षोय प्रवाह गहाई यन्त्र

अक्षीय प्रवाह बहुफसलीय गहाई यंत्र में फसल का प्रवाह सिलेन्डर के ऊपर अक्षीय दिषा में होने के कारण फसल से अनाज अलग करने के लिए अधिक घर्षण शक्ति प्राप्त होती है। यह गेहूँ, सोयाबीन, ज्वार, मक्का, अरहर, धान, सूर्यमुखी तथा कुसुम की गहाई के लिए उपयुक्त है। यह 7.5 अश्वशक्ति की थ्री फेज विद्युत मोटर द्वारा प्रचालित किया जाता है और इसमें फसल भरण सूप (रेस्पबार) पत्तीयुक्त सिलेण्डर, अवतल, अर्द्धवृत्ताकार प्लेट, ब्लोअर, छलनी तथा रबड़ के परिवहन पहिये लगाये गये है। उच्च क्षमता वाली बहुफसलीय गहाई यंत्र से गेहूँ, मक्का, ज्वार, चना, सोयाबीन, अरहर तथा सूर्यमुखी इत्यादि फसलों की गहाई के लिये प्रयुक्त है यह 20 अश्वशक्ति की थ्री फेज मोटर अथवा 35 अश्वशक्ति के टैªक्टर पी.टी. ओ. द्वारा चलाया जा सकता है। इसमें स्वचालित फसल भराई के लिये साथ भरण सूप, स्पाइक टूथ सिलेण्डर, तीन एस्पीरेटर ब्लोअर, हिच प्रणाली तथा रबड़ के परिवहन पहिये लगे है। उच्च क्षमता वाले अरहर गहाई यंत्र से अरहर की गहाई की जाती है इसके मुख्य अंग स्वचलित फसल भराई यूनिट, स्पाईक प्रकार थ्रेसिंग सिलेन्डर, दो नग एसपीरेटर ब्लोअर, शेकिग यूनिट तथा परिवहन पहिए है। यह यंत्र भाड़े पर तथा वृहद स्तर पर अरहर उगाने वाले कृषकों के लिये अत्यंत उपयोगी उन्नत यंत्र है।

 

कदन्न फसलों हेतु गहाई यन्त्र

इस यंत्र से कोदो व कुटकी की जैसी कदन्न फसलों की गहाई का कार्य किया जाता है। इस मशीन के प्रचालन के लिए 2 किलो वॉट सिंगल फेज विद्युत मोटर की  आवश्यकता होती है। इस मशीन के मुख्य भाग गहाई व मड़ाई यूनिट, ब्लोवर, छन्नी, कानकेव एवं मुख्य ढांचा है।

यंत्रो की विशेषताएँ

गहाई यंत्र का नाम

कार्य क्षमता,किग्रा/घंट

गहाई दक्षता(%)

सफाई दक्षता(%)

टूटे दाने(%)

कुल अनाज हानि,(%)

अनुमानित मूल्य,रूपये

अक्षीय प्रवाह बहुफसलीय

350-1350

99.5-99.8

99.3-99.9

0.2-0.5

0.5-1.5

1,00,000

उच्च क्षमता वाला बहुफसलीय

533-2890

99.3-100

93.4-99.9

0.37-3.1

 0.50-3.64

80,000

उच्च क्षमता वाला अरहर गहाई यंत्र

250

96.59

 93.12-94.22

0.98.1.5

 0.50.3.64

1,00,000

कोदो व कुटकी गहाई यंत्र

20-50

96

98

2-3

0.5.3.5

80,000

 


ट्रैक्टर चलित स्ट्रारीपर कम्बाईन हार्वेस्टर

यह यंत्र 35 अश्वशक्ति  टैªक्टर के पीटीओ से चलाया जाता है। इस मशीन में भूसा इक्टठा करने मानक वाली यूनिट, काटने वाली स्टैंडर्ड कटरबार, आगर प्रकार की फीडिंग यूनिट, थ्रेसिग ड्रम ब्लोअर तथा दाना एकत्रित करने वाली टेª इत्यादि लगी हुई है। भूसा, गहाई के उपरांत, बिन में एकत्रित हो जाता है। बिन स्ट्रारीपर के फ्रेम पर स्थित है, जब भूसा का बिन भर जाता है तब भूसे को उचित स्थान पर, हाइड्रोलिक की सहायता से खाली कर देते है। यह यंत्र चलाने में ज्यादा सुविधाजनक तथा इससे सम्पूर्ण कटाई कार्य आसानी से किया जाता है। मशीन को खेत में मोड़ने के लिए कम प्रयास और जगह की जरूरत होती है। ट्राली में भूसी छोड़ने तथा उसे उड़ने से बचाने के लिए ट्राली में हुड लगाया गया ह

 

मशीन की विशेषताएँ

मशीन का नाम      कार्यकारी

चैड़ाई, मि.मी  ईंधन खपत, ली./घंटे  कार्य क्षमता,

घंटे/हे  आवश्यक श्रम,

श्रमिक कार्य-घंटे/हे   अनुमानित मूल्य,

रूपये

टैªक्टर चलित स्ट्रारीपर कम्बाईन   2400  16.74 0.37      2.7   3,25,000

Post a Comment

0 Comments