प्रजनन तंत्र के अंदरूनी अंग
प्रजनन तंत्र के अंदरूनी अंग- गर्भाशय, डिम्ब नलिकाएं औए डिम्ब ग्रंथियाँ
मासिक धर्म अथवा माहवारी
गर्भधारण करने का समय
डिम्ब उत्सर्ग के समय शरीर के कुछ
सामान्य बदलाव
रक्तस्राव का समय
माहवारी के दौरान सफाई
प्रजनन तंत्र के अंदरूनी अंग- गर्भाशय, डिम्ब नलिकाएं औए डिम्ब ग्रंथियाँ
एक
मानव शरीर की कल्पना कीजिये जिसकी दोनों बाहें फैली हुई हैं और हर फैली हुई
बांह के हाथ में एक गोलाकार पिंड है| गर्भाशय, डिम्ब नलिकाएं (जिनके लिए डिम्बनाल का
शब्द भी प्रयोग किया जाता है) और डिम्ब ग्रंथियाँ इस आकृति से मिलती जुलती दिखाई
देंगी| शरीर
के अंदर यह अंग एक छोटा सा स्थान घेरते हैं| यह स्थान पेट के निचले भाग में होता है| शरीर विज्ञान की भाषा में इस श्रोणि कहते हैं| साधारण बोल चाल की हिंदी में इसे कोख
या पेडू कहा जाता है| स्त्री गर्भवती न हो तो यह सारे अंग (जो एक छोटे से तंत्र का हिस्सा
हैं) छिपे रहते हैं| गर्भ की अवस्था में गर्भाशय विकसित होकर बढ़ जाता है| प्रसव के बाद सिकुड़ कर यह फिर अपने
सामान्य आकार का हो जाता है|
अन्दर से खोखला और लाल रंग का यह अंग अर्थात गर्भाशय एक
ऐसे पपीते जैसा होता है जिसमें बीज न हों| गर्भाशय को आम बोल चाल की भाषा में
बच्चेदानी कहते हैं| अपने सामान्य रूप में में यह एक स्त्री की मुठठी के बराबर होता है| इसे आप एक उल्टी नाश्पाती जैसा भी समझ
सकते हैं| इसका
मुख नीचे की ओर होता हैं जिसे गर्भाशय ग्रीवा कहते हैं| जिस स्त्री को बच्चा हो चुका हो उसके गर्भाशय के द्वार में केवल छोटी
ऊँगली डाली जा सकती है| कुंवारी कन्या में यह केवल पिन की नोक जैसा होता है|
गर्भाशय की बाहरी दीवारें मांसपेशियों
से बनी होती हैं| प्रसव के समय यह सिकुड़ती और बच्चे को भींचती हैं| इसके कारण स्त्री को प्रसव पीड़ा होती
है| पपीते
की भांति बाहरी दीवारों के अलावा गर्भाशय में अन्दर एक मुलायम लाल झिल्ली होती हैं| मासिक धर्म के दौरान यह झिल्ली खून के
साथ बाहर आ जाता है| अगले डिम्ब के बनने तक (अर्थात लगभग एक माह के समय में) यह झिल्ली भी
दुबारा तैयार हो जाती है| गर्भाशय के दोनों ओर एक-एक
डिम्ब नलिका होती है जिसकी तुलना फैली हुई बाँहों से की गई थी| नलिकाओं के सिरों पर एक टोकरी जैसी
रचना होती है जिसमें कई उँगलियाँ निकली हुई होती हैं| यह उँगलियाँ बहुत धीरे-धीरे करके डिम्ब
ग्रंथि से डिम्ब ग्रहण करती हैं| डिम्ब, डिम्ब नलिका द्वारा गर्भाशय में पहुँचता है| अगर रास्ते में इसे पुरुष का शुक्राणु
मिल जाए तो स्त्री को गर्भ ठहर जाता है|
परिवार
नियोजन के आप्रेशन में डिम्ब नलिकाओं को काट कर बांध दिया जाता है| इस स्थिति में डिम्ब गर्भाशय में
प्रवेश नहीं कर सकता और महिला गर्भवती नही हो पाती है|
डिम्ब नाल के टोकरी जैसी भाग के पास
डिम्ब ग्रंथि होती है| चूँकि डिम्ब नलिकाएं दो होती है इसलिए डिम्ब ग्रंथियाँ भी दो होती
हैं| प्रत्येक
डिम्ब ग्रंथि में बहुत सी बीज कोशिकाएं होती हैं| हर महीने इनमें से एक कोशिका परिपक्व
होती है और एक बीज की भांति आगे बढ़ने के लिए छोड़ दी जाती है| इस प्रक्रिया को डिम्ब उत्सर्ग कहते
हैं| जिस
ओर का बीज परिक्व होता है उस ओर की नलिका की उँगलियाँ उसे समेट लेती हैं| बीज ग्रंथियों का आकार शीशे की गोलियों
जितनी होता है| डिम्ब
ग्रंथियाँ स्त्रियों के विशेष हार्मोन ऐसे रसायनिक द्रव्य हैं जो शारीर पर तरह-तरह
से प्रभाव डालते हैं| इनमें से ई (ईस्ट्रोजेन) एवं पी (प्रोजेस्टेरोन) हार्मोन मासिक धर्म
का कारण बनते हैं|
मासिक धर्म अथवा माहवारी
मासिक धर्म के आरंभ होने पर एक बालिका
स्त्री में परिवर्तित हो जाती है| इस सारे घटना चक्र में बीज ग्रंथियाँ मुख्य भूमिका निभाती है| ई एवं पी नामक हार्मोन इन्हीं
ग्रंथियों में बनते व बाहर निकलते हैं| हमारे मष्तिष्क में पिटयुटरी नाम की एक
नन्हीं सी ग्रंथि है जो शरीर की दूसरी ग्रंथियों के स्राव को नियंत्रित करती है| इस तरह वास्तविक नियंत्रण पिटयुटरी का
ही होता है| डिम्ब
ग्रंथियों से निकलने वाले ई और पी हार्मोनों की मात्रा शरीर में कम व अधिक होती
रहती है| गर्भाशय
में इसी के अनुसार प्रतिक्रिया होती है जो मासिक धर्म के रूप में प्रकट होती है|
जब कोई लड़की मासिक धर्म की उम्र को
पहुँचती है तो इसके मष्तिष्क में स्थित पिटयुटरी ग्रंथि उसकी डिम्ब ग्रंथियों को
रसायनिक संकेत भेजती है| इन संकेतों के मिलने पर डिम्ब ग्रंथियाँ ई हार्मोन को रक्त में भेजती
हैं| यह
हार्मोन शरीर में कई परिवर्तन पैदा करते हैं| इनका मुख्य प्रभाव गर्भाशय पर पड़ता है| इसके द्वारा गर्भाशय के भीतर एक झिल्ली
का अस्तर तैयार होता है| इसको आप यूँ समझिए जैसे वर्षा से पहले बीज बोने के लिए जमींन तैयार
की जाए| यह
प्रतिक्रिया पहले दो हफ्तों तक होती है| ई हार्मोन के कुछ गौण प्रभाव भी होते
हैं जैसे स्तनों का भारी होना, शरीर में चर्बी बनना और शरीर में कुछ नमक व पानी का इकट्ठा होना| इसके अलावा बगल और गुप्तांग के आस पास
बालों का उगना भी ई हार्मोन के प्रभाव के कारण ही होता है| यह हामोन इन स्थानों पर बाल उगता है और
चेहरे पर बाल उगने से रोकता है| इसलिए स्त्रियों के चेहरे पर दाढ़ी मूंछे नहीं पाई जाती |
दस दिन बाद शरीर में ई हार्मोन का स्तर
गिरने लगता और पी का स्तर बढ़ने लगता है| पी गर्भाशय गर्भित डिम्ब को अपने अन्दर
रखने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है| अगर इस दौरान स्त्री का डिम्ब गर्भित
नहीं होता है तो वह बेकार हो जाती है| समय चक्र पूरा हो जाने पर गर्भाशय में
जो झिल्ली तैयार हुई थी वह उखड़ने लगती है| उसके साथ कुछ खून भी बाहर आता है| यह 2 से 4 दिनों तक आता रहता है| यही माहवारी है| इसके समाप्त होने पर ई हार्मोन फिर
सक्रिय हो जाता और अगले चक्र की तैयारी करने लगता है| चक्र 28 दिन का होता है|
मासिक धर्म या माहवारी 12 से 15 वर्ष
की उम्र में आरंभ होती है| स्त्री गर्भवती हो तो यह माहवारी गर्भ के पूरे 9 महीनों तक रुक जाती
है| 45-50
की उम्र के बीच यह धीरे-धीरे बंद हो जाती है| इसलिए स्त्री के लिए गर्भवती होने और
बच्चे पैदा करने की उम्र 15 से 45 के बीच है|
गर्भधारण करने का समय
ऊपर 28 दिन के जिस चक्र का वर्णन किया गया है उसके बीच में किसी समय स्त्री का
डिम्ब बाहर आता है| इसका जीवन 48 घंटों का होता है| पुरुष के शुक्राणु या बीज का जीवन काल
भी 24 से 48 घंटें है| हर माहवारी चक्र में डिम्ब के बाहर आने की तिथि 1 से तीन दिन के बीच
हो सकती है| इसलिए
गर्भधारण करने का संभावित समय मासिक चक्र के बीच 4 से 6 दिन का होता है| नियोजन के प्राकृतिक तरीकों की भाषा में इसे असुरक्षित समय कहा जाता
है| इस
समय स्त्री के गर्भवती होने की पूरी संभावना होती है|
प्रजनन क्षमता की जाँच के लिए योनि
स्राव की जाँच भी की जा सकती है| स्त्री स्वयं उसे दो उँगलियों की बीच लेकर देख सकती है| यदि ऊँगली अलग करने पर वह साफ और धागे
की तरह खींचता दिखाई दे तो गर्भ धारण करने के लिए यह समय उपयुक्त है| दूसरे समय में जिसमें जनन क्षमता नहीं
है, और
जिसे सुरक्षित कहा जाता है, डिम्ब गर्भ धारण करने के लिए तैयार नहीं होता| माहवारी आंरभ होने के पहले व बाद के 8
-10 दिन आम तौर पर सुरक्षित रहते हैं| इन दिनों में योनि स्राव गाढ़ा, सफेद व अपारदर्शी हो जाता है| खींचने पर इसमें धागा नहीं बनता|
डिम्ब उत्सर्ग के समय शरीर के कुछ
सामान्य बदलाव
डिम्ब ग्रंथि से डिम्ब बाहर आने की
प्रक्रिया डिम्ब उत्सर्ग कहलाती है| इस समय स्त्री के शरीर में कुछ बदलाव
आते हैं| इन
पर ध्यान दिया जाए तो अनुमान लगाना संभव हो सकता है कि डिम्ब किस दिन बहर आ रहा है| यह बदलाव कुछ इस प्रकार हैं:
स्तनों का भारीपन बहुत बढ़ जाता है|
शरीर का तापमान एक डिग्री बढ़ जाता है
जिसको हम नाप सकते हैं|
योनि से रिसने वाला तरल पदार्थ साफ, पारदर्शी, पतला और लसदार होता है|
रक्तस्राव का समय
आम तौर पर रक्तस्राव आरंभ होने के दिन
को माहवारी का आरंभ माना जाता है| आम तौर पर माहवारी का खून पहले कुछ धब्बों के रूप में बाहर आता है| फिर इसकी मात्रा बढ़ जाती है| अब महिला को कपड़े की गद्दी लेने की
आवश्यकता होती है| दूसरे या तीसरे दिन से रक्तस्राव में कमी आने लगती है| अगले एक या दो दिन में यह समाप्त हो
जाता है| तरह रक्त २ से 5 दिन तक जारी रह सकता
है| अलग
–अलग
स्त्रियों में रक्त की मात्रा अलग-अलग हो सकती है| यदि हम इसे गद्दी बदलने के अनुसार
नापें तो 24 घंटों में 1 से 3 गद्दियाँ बदली जा सकती हैं| मासिक धर्म की य भिन्नता सामान्य है|
माहवारी के दौरान सफाई
माहवारी के रक्त को सोखने और स्वयं को
साफ रखने के लिए स्त्रियाँ कई तरीके अपनाती हैं| उनमें से कुछ इस प्रकार है|
साड़ी या धोती के टुकड़े को इस्तेमाल
करके धो कर सुखा लेना और उसे पुनः इस्तेमाल करना|
बाजार में उपलब्ध पैड इस्तेमाल करना
टैम्पोन – यह योनि में अंदर रखे जाते हैं| इनका उपयोग बड़े शहरों की कुछ महिलाओं
तक सीमित है|
माहवारी के दौरान सबसे महत्वपूर्ण है
सफाई| धुले
तथा धुप में सुखाये हुए सूती कपडे को कई तहों में मोड़ कर इस्तेमाल करना रक्त को
सोखने के लिए काफी है| यह कपडा साफ न हो तो कीटाणुओं को पनपने का अवसर मिल सकता है| रक्तस्राव के दिनों में गुप्तांगों के
आस पास की जगह कीटाणुओं को खूब पोषण देती है| साफ रहने के लिए महिला को चाहिए कि वह
गुप्तांग और आस-पास के स्थान को दिन में
कई बार धो| माहवारी
के दौरान रोज नहाने से कोई नुकसान नहीं होता| इसलिए नियमित रूप से नहाना चाहिए|
आवश्यक जानकारियां
कौशल 1. गर्भधारण करने का समय जानने का
तरीका
कौशल २. घर पर माहवारी के लिए गद्दियाँ
(पैड) कैसे बनाएँ
घर पर गद्दी या पैड बनाते समय महिला को
चाहिए कि
कौशल 1. गर्भधारण करने का समय जानने का
तरीका
महिलाओं को प्रायः अपनी जनन क्षमता का
एहसास हो जाता है| अगर उन्हें समझाया जाए तो वह उसे अच्छी तरह व्यक्त कर सकती हैं| ग्रामीण स्वास्थ्यकर्मी को चाहिए कि वह महिलाओं की समझाएँ कि वह अपने
मासिक धर्म को उसके विभिन्न चरणों में ध्यान से देखें| योनि स्राव और शलेष्मा (कफ के समान
चिपचिपा पदार्थ) को वह ऊँगली और अंगूठे के बीच लेकर उसकी जाँच कर सकती हैं| महिला स्वास्थ्यकर्मी को चाहिए कि वह
उन्हें निम्नलिखित सुझाव देकर योनि स्राव की जाँच करना सिखाएँ|
योनि को थोड़ा अन्दर तक अंगूठे और ऊँगली
से छुएँ और वहाँ मौजूद स्राव से थोड़ा स्राव ले लें|
अंगूठे और ऊँगली को तनिक मलें और
धीरे-धीरे दोनों को अलग करें|
अगर अंगूठे और ऊँगली को मलते हुए
उन्हें सूखे पन का एहसास होता है तो ऊँगली पर कोई स्राव नहीं आया है| इसका मतलब है कि स्राव है ही नहीं है|
अगर अंगूठे और ऊँगली को अलग करने से
स्राव का तार टूट जाता है तो यह गर्भधारण का समय नहीं है|
अगर स्राव थोड़ा सा खींचता है और बीच
में ही तार टूट जाता है तो यह शायद गर्भधारण करने के समय की शुरुआत है|
अगर ऊँगली पर गीलेपन का एहसास है, स्राव में लस है और वह ऊँगली और अंगूठे
के बीच खींचता है तो यह महिला के डिम्ब उत्सर्ग का समय है| इस समय गर्भित होने की पूरी संभावना है|
कौशल २. घर पर माहवारी के लिए गद्दियाँ
(पैड) कैसे बनाएँ
महिलाओं को माहवारी का रक्तस्राव सोखने
के लिए कपड़े या रुई की आवश्यकता होती है| इनकी गद्दियाँ घर पर बनाई जा सकती हैं| इनको इस्तेमाल करने से कपड़े ख़राब नहीं
होते| उनको
घर से बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं होतो| गद्दी इस्तेमाल करने से योनि तथा त्वचा
के रोगों से भी बचाव होता है| घर पर गद्दी तैयार करने के लिए रुई और साफ सूती कपड़े की जरूरत होती
है|
घर पर गद्दी या पैड बनाते समय महिला को
चाहिए कि
वह धुला और धुप में सुखाया हुआ कपड़ा
इस्तेमाल करें| धुप
में सुखाने से अधिकतर कीटाणु मर जाते हैं|
कपड़ा ऐसा ले जिसका रंग न निकले और जो
मुलायम व नमी सोखने वाला हो| जिन कपड़ों का रंग निकलता है वह गीला होने पर महिला के कपड़ों पर दाग
डाल देंगें| योनि
की त्वचा में उनके रंग से जलन या खुजली भी हो सकती है|
महिला इतना कपड़ा ले हो रुई को पूरी तरह
ढक दे| एक
दिन में 3 से 5 गद्दियों की जरुरत पड़ सकती है| महिला को अपनी जरुरत के अनुसार
गद्दियाँ तैयार रखनी चाहिए|
हर गद्दी के लिए रुई और कपड़ा पर्याप्त
मात्रा में होना चाहिए| उसे चाहिए कि दोनों को अच्छी तरह लपेट ले ताकि मासिक का स्राव बाहर न
निकले|
गद्दी को बदलने के बाद रुई को कागज में
मोड़ कर कूड़ेदान में फ़ेंक दे और कपड़े को अच्छी तरह धो कर धुप में सुखाकर दुबारा
इस्तेमाल के लिए तैयार करे|

0 Comments
Please do not enter any spam Link in the comment box