महिला-ई हाट क्या है ? उद्देश्य मिशन अन्य नियम और शर्तें

महिला-ई हाट क्या है ? उद्देश्य मिशन अन्य नियम और शर्तें

 


v महिला-ई हाट

v उद्देश्य

v मिशन

v ऑनलाइन मंच की विशेषताएं

v विक्रेताओं के लिए महिला ई-हाट में भाग लेने के नियम और शर्तें

v अन्य नियम और शर्तें

v अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न (एफएक्‍यू)

उद्देश्य

महिला ई-हाट महिला उद्यमियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सार्थक पहल है। यह महिलाओं के लिए एक ऑनलाइन विपणन मंच है जहां वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकते हैं । यह 'डिजिटल इंडिया' का हिस्सा है और 'स्टैंड अप इंडिया' के रूप में देश भर में महिलाओं के लिए एक पहल है। यह मंच महिलाओं के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय महिला कोष के तहत (आरएमके) द्वारा स्थापित किया है। महिला उद्यमियों की सृजनात्‍मकता को निरंतर सहारा और सहायता प्रदान करके उनको सशक्‍त बनाना एवं अर्थव्‍यवस्‍था में उनकी वित्‍तीय भागीदारी को सुदृढ़ करना, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ।

 

मिशन

महिला उद्यमियों के लिए यह एक वेब आधारित विपणन मंच प्रदान किया गया है जिससे सीधे खरीददारों को बेचने के लिए वे एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेंगी। ऑनलाइन विपणन प्‍लेटफार्म के माध्‍यम से मेक इन इण्‍डिया का समर्थन करना । महिला ई-हाट महिला उद्यमियों की अपेक्षाओं एवं जरूरतों को पूरा करने की एक पहल है। राष्‍ट्रीय महिला कोष की वेबसाइट पर यह पहल महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए/निर्मित/बेचे जाने वाले उत्‍पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगी। वे सृजनात्‍मक क्षमताओं को प्रदर्शित करके अपनी सेवाओं को भी प्रदर्शित कर सकती हैं। यह विशिष्‍ट ई-प्‍लेटफार्म महिलाओं के समाजिक-आर्थिक सशक्‍तीकरण को सुदृढ़ बनाएगा।

 

ऑनलाइन मंच की विशेषताएं

यह मंच महिलाओं द्वारा बनाया / निर्मित / उनके द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों के प्रदर्शन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए, महिला उद्यमियों के लिए एक अवसर प्रदान करता है।

महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को प्रतिबिंबित करती विधाएं इस मंच पर प्रस्तुत हो सकती है ।

ई-हाट के रूप में पूरे कारोबार के निर्माता एक मोबाइल के माध्यम से अपना व्यापर नियंत्रित कर सकते है ; जिसमें सिर्फ एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता है।

खरीदार और विक्रेता की सुविधा के लिए, तस्वीरें, विवरण, लागत और मोबाइल नंबर / निर्माता के पते के साथ उत्पाद ई-हाट पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

खरीदार शारीरिक रूप से विक्रेता के  टेलीफोन या ईमेल या किसी भी अन्य साधनों के माध्यम से उससे सीधा संपर्क कर सकते है, यह महिला उद्यमियों / स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के विपणन की सुविधा के लिए है।

विक्रेताओं के लिए महिला ई-हाट में भाग लेने के नियम और शर्तें

महिला भारतीय नागरिक हो / महिला स्वयं सहायता समूह की हो / महिलाओं उद्यम का नेतृत्व किया हो।

उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

अन्य नियम और शर्तें

सामान एवं उसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी पूर्णत: प्रतिभागी/ विक्रेता की होगी और राष्ट्रीय महिला कोष की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

 

प्रतिभागियों / विक्रेताओं को ही उत्पाद की किसी कमी या सेवा में किसी बाधा का निदान करना होगा; आरएमके जिम्मेदार नहीं होगा।

 

प्रतिभागियों / विक्रेताओं को उपभोक्ता को उत्पाद / उत्पादों और सेवाओं का समय पर वितरण सुनिश्चित करना है।

 

उत्पादों के 30 दिनों की एक न्यूनतम अवधि के लिए प्रदर्शित किया जाएगा और 30 दिनों के ब्रेक के बाद फिर से प्रदर्शित किया जा सकता है।

 

आरएमके ई-हाट में प्रदर्शित होने वाले उत्पादों का चयन करेगा, सेवाओं को ई-हाट पर सूचीबद्ध होने के लिए सभी अधिकार सुरक्षित रखते करेगा। चयन के बाद आरएमके प्रतिभागियों को सूचित करेंगे / फिर विक्रेता स्वीकृति पत्र भेजेंगे एवं फिर ही सेवा संपर्कों को प्रदर्शित किया जा सकता है।

 

प्रतिभागियों / विक्रेताओं यह सुनिश्चित करना होगा कि अवैध या तस्करी के सामान प्रदर्शित नहीं हो रहे है क्यूंकि इस नियम का उल्लंघन प्रतिभागियों / विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

 

प्रतिभागियों / विक्रेताओं यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश के कानून के अनुसार सभी कानूनी औपचारिकताओं एवं विदेशों में बिक्री के लिए के सभी नियम का एक साथ पालन कर रहे हैं।

 

प्रतिभागियों / विक्रेताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी लागू करों का भुगतान कर रहे हैं और प्रासंगिक कानूनों / नियमों और विनियमों का पालन कर रहे है।

 

नियम और पात्रता शर्तों सहित आरएमके के विवेकाधिकार पर किसी भी समय पर बदला जा सकता है।

 

प्रतिभागियों / विक्रेताओं को खरीदार से सीधे भुगतान प्राप्त होगा।

 

प्रतिभागियों / विक्रेता अपने राज्य में लागू न्यूनतम शुल्क के स्टाम्प पेपर पर उपक्रम प्रस्तुत करेंगे।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न (एफएक्‍यू)

प्र. महिला ई-हाट क्‍या है ?

 

ऊ. यह एक ऑनलाइन विपणन प्‍लेटफार्म है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला उद्यमियों/स्‍व-सहायता दलों को, जिन्‍हें अपने विस्तार के लिए जानकारी की जरूरत होती है, विपणन सहायता प्रदान करने के लिए आरएमके की वेबसाइट पर महिला ई-हाट शुरू की है। महिला ई-हाट विपणन अंतराफलक प्‍लेटफार्म है जहां पर महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्‍पाद प्रदर्शित किए जाते हैं ।

 

प्र. ऊ. महिला ई-हाट पर उत्‍पादों को कैसे देंखे ?

 

अपनी पसंद के समूह का चयन करने के बाद, मद ब्‍यौरे के आगे दिए गए ‘और दिखाएं लिंक पर क्‍लिक करें। यदि उत्‍पाद/श्रेणी का और अधिक ब्‍यौरा देखना चाहते हैं, तो ‘और दिखाएं लिंक पर क्‍लिक करके देखा जा सकता है।

 

प्र. मैं किसी भी सहायता के लिए ई-हाट से कैसे संपर्क कर सकता/सकती हॅूं ?

 

ऊ. ई-हाट संबंधित प्रश्‍नों अथवा सुझावों के लिए, आप हमारी ग्राहक सहायता टीम से जिसमें श्री अंकित कुमार पाठक, श्री हेमंत कुमार और सुश्री सुपिन्‍दर कौर शामिल हैं, दूरभाष नं. 011-26567187 पर अथवा rmkosh@gmail.com पर ईमेल भेजकर संपर्क कर सकते हैं ।

 

प्र. महिला ई-हाट द्वारा कौन से उत्‍पादों का व्‍यापार किया जाता है ?

 

ऊ. उत्‍पादों की श्रेणी में शॉलें, साड़ियां, ड्रैस फैब्रिक्‍स, सजावट का सामान, कालीन, मिट्टी के बर्तन, पुरुषों, महिलाओं एवं बच्‍चों के कपड़े, मोमबत्‍तियां, कुट्टी उत्‍पाद, लिनेन आदि शामिल हैं।

 

प्र. किस प्रकार की सेवाएै पोर्टल पर प्रदशित की जाती है ?

 

ऊ. महिला ई-हाट महिलाओं द्वारा सिलाई, कशीदाकारी, मेंहदी लगाने आदि जैसी ग्राहक विशिष्‍ट सेवाओं को अपने ऑनलाइल प्‍लेटफार्म पर प्रदर्शित करती है।

 

प्र. मैं पोर्टल पर कैसे प्रदर्शित कर सकती/सकता हूँ ?

 

ऊ. महिला ई-हाट पर भागीदार/विक्रेता व्‍यक्‍ति, गैर-सरकारी संगठन/महिला स्‍व-सहायता दल अथवा महिला उद्यमी या तो निर्माता या विक्रेता या सेवा प्रदाता हो सकती हैं।

 

मुख्‍य मेन्‍यू में ‘हमसे जुड़ें में जाएं और फार्म भरें और प्रस्तुत करें।

 

प्र. उत्‍पादों एवं सेवाओं के प्रदर्शन से संबंधित चयन नीति ?

 

ऊ. आप ‘हमसे जुड़ें के माध्‍यम से अथवा rmkosh[at]gmail[dot]com पर ईमेल द्वारा अथवा राष्‍ट्रीय महिला कोष, बी-12, चौथा तल, कुतुब इंस्‍टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्‍ली-110016 को पत्र के द्वारा ब्‍यौरा भेज सकते हैं। प्रदर्शन के लिए उत्‍पादों एवं सेवाओं का चयन एक समिति द्वारा किया जाएगा जिसका निर्णय अंति

Post a Comment

0 Comments